वृक्षारोपण की तैयारी की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गए

174

डॉ० राधाकृष्णन भवन, मोतिहारी में श्री संजय कुमार (भा०प्र०से०) , आयुक्त मनरेगा ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना की अध्यक्षता में मनरेगा योजना की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई, जिसमें उप विकास आयुक्त, निर्देशक, डी०आर०डी०ए०, एस०पी०ओ०( मनरेगा) , डी०पी०ओ० (मनरेगा), कार्यपालक अभियंता (मनरेगा), कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), सहायक अभियंता (मनरेगा) एवं कनीय अभियंता(मनरेगा) द्वारा भाग लिया गया।

समीक्षा के क्रम में आयुक्त महोदय द्वारा सभी प्रखण्डों में Rural Sporting Complex विशेष कर सरकारी विद्यालयों में लेने का सुझाव दिया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के वृक्षारोपण की तैयारी की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गए।

उक्त समीक्षा बैठक से पूर्व आयुक्त (मनरेगा) द्वारा सुगौली प्रखंड में विभिन्न मनरेगा कार्यों एवं मोतीहारी प्रखंड में पसहा नदी के गाद निकासी कार्य का निरीक्षण किया गया एवं किये कार्यों का सराहा गया।