बाल हृदय रोग से ग्रसित 05 बच्चे इलाज हेतु अहमदाबाद रवाना

154

अबतक जिले के 20 बच्चों का हो चुका है निःशुल्क ह्रदय का ऑपरेशन

सत्य साई हॉस्पिटल अहमदाबाद में होगी बच्चों के हृदय की शल्य चिकित्सा

मोतिहारी, 27 फ़रवरी, ब्यूरो रजनीश रवि

जिले में मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत जिला स्वास्थ्य समिति परिसर से ह्रदय रोग की गंभीर समस्या से पीड़ित कुल 05 बच्चों को सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे की मौजूदगी में एम्बुलेंस से आईजीआईसी पटना भेजा गया। जहाँ से बच्चे ह्रदय की शल्य चिकित्सा हेतु अहमदाबाद जाएंगे।मौके पर सीएस डॉ दुबे ने बताया कि
बाल हृदय योजना के तहत अब तक 54 बच्चों को इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में निशुल्क जांच कराया जा चुका है जिसमें से 35 बच्चे ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए हैं, वहीं जिला से अब तक 20 बच्चों का हृदय का ऑपरेशन हो निःशुल्क कराया जा चुका है। उन्होंने बताया की 5 बच्चे एंबुलेंस के माध्यम से पटना जाएंगे एवं पटना से फ्लाइट के माध्यम से श्री सत्य साई हॉस्पिटल अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे l


जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमित अचल द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में भेज कर निशुल्क जांच , एवं श्री सत्य साइ हॉस्पिटल अहमदाबाद जाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस एवं फ्लाइट की व्यवस्था कराई जाती है इनका ऑपरेशन का कोई शुल्क नहीं लगता है ल

सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ मिलता है

जिला समन्वयक (आरबीएसके) रंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि इस योजना का लाभ जिले के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के टीम से मिलकर उठाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि जिले के जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों में नरकटियागंज के गुलाप्सा खातून 12.5 वर्ष, योगापट्टी से अंशिका कुमारी 7 वर्ष,नरकटियागंज से अयान खान 9 वर्ष, बैरिया से विजय कुमार 16 वर्ष,सिकटा से कैफ आलम 1.5 वर्ष शामिल है।जिन्हे आवश्यक कागजात के साथ एंबुलेंस से रवाना किया गया l

कैम्प लगाकर की जाती है स्क्रीनिंग:

जिले के सीएस डॉ श्रीकांत दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत 43 प्रकार की बीमारियों की जाँच चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों व अन्य स्थानों पर कैम्प लगाकर समय समय पर की जाती है। जाँच के दौरान कुछ बच्चों में हृदय रोग से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर उन्हें जिले के अस्पताल में स्क्रीनिंग की जाती है। उसके बाद ह्रदय रोग से पीड़ित बच्चों को उनके माता-पिता और जरूरी कागजातों के साथ निःशुल्क एम्बुलेंस पटना और उसके बाद विमान से श्री सत्य साइ हॉस्पिटल, अहमदाबाद भेजा जाता है। अस्पताल में बच्चों एवं अभिभावक के रहने, भोजन, इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। इस मौके पर सीएस डॉ श्रीकांत दुबे , जिला समन्वयक डॉ रंजन कुमार मिश्रा,डीसीएम राजेश कुमार,व अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।