राजीव विजडम की अध्यक्षता में मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 25 वीं कार्यकारिणी की दूसरी बैठक सम्पन्न

192

मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 25 वीं कार्यकारिणी की दूसरी बैठक होटल विजडम के सभागार में चेंबर अध्यक्ष राजीव विजडम की अध्यक्षता में आयोजित हुई

महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने गत संयुक्त बैठक के कार्यवाही की रिपोर्ट और गतिविधियों की रिपोर्ट सभा के समक्ष रखी !आय-व्यय की रिपोर्ट कोषाध्यक्ष तारकेश्वर नाथ केडिया ने रखा! बैठक में भी विशिष्ट आमंत्रित सदस्य पूर्व अध्यक्ष डॉ विवेक गौरव, श्री लक्ष्मण प्रसाद जी ,रवि शेखर जी,का तालियो के साथ अभिनंदन करते हुए परिचय कराया गया , चेंबर का वेबसाइट बनाने पर विचार किया गया और विस्तृत रिपोर्ट रखा गया, चैम्बर के द्वारा स्वालंबी उद्योग व्यापार मेला लगाने के लिए एक कमिटी गठित किया गया,आगामी वर्ष भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा समस्त विभाग के कार्य की समीक्षा और कार्य प्रगति पे चर्चा किया गया

मीडिया प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि चैम्बर का बहुप्रतीक्षित कार्य आधिकारिक वेबसाइट का कार्य प्रगति पे है अध्यक्ष राजीव विजडम ने कहा कि व्यावसायिक हित में मोतिहारी चैंबर सदैव तत्पर है और व्यावसायिक हित के कार्य पूरे जोर-शोर से किए जाएंगे, चैम्बर के विस्तार के नीति के तहत तुरकौलिया चैंबर ऑफ कॉमर्स का गठन आगामी मार्च महीने में किया जाएगा बैठक में संयोजक मनीष कुमार पूर्व अध्यक्ष रवि कृष्ण लोहिया, संजय जयसवाल, अनुपम कुमार, उपाध्यक्ष अरविंद सराफ, सह सचिव आलोक कुमार कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक लोहिया, सत्यव्रत जायसवाल, अंकुर कुमार, अभिषेक केडिया, अभिमन्यु कुमार, अभिषेक केडिया, डॉक्टर खुर्शीद अजीज उपस्थित रहे सभा का धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष हेमंत कुमार के द्वारा किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्ति की घोषणा किया गया उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आलोक कुमार ने दिया