पूर्वी चंपारण के रक्सौल और आदापुर में जन सुराज के लोगों के द्वारा मनाया गया सरस्वती पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

321

पूर्वी चंपारण:जन सुराज अभियान से जुड़े युवाओं ने समाज के शिक्षार्थियों को एक साथ लाने के उद्देश्य से सरस्वती पूजा का आयोजन किया। इस अवसर पर स्थानीय समुदाय के बच्चे और युवा एकत्र हुए और माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही, उन्होंने विभिन्न शिक्षा संस्थानों के छात्रों को पढ़ाई में प्रोत्साहित करने के लिए समारोह आयोजित किया। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से, जन सुराज ने शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प जताया।बच्चों के लिए आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों में बांटे गए किताब

गांव के युवाओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन में शिक्षार्थियों ने नाट्य, संगीत और कविता पाठ के माध्यम से अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। जिसके बाद अपने कला में सबसे बेहतर करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया और उन्हें प्रेरणा दी गई।