रंगोली बनाकर मनाया गया सेव द चिल्ड्रेन प्रोग्राम

125

चकिया प्रखंड के बरमादिया पंचायत स्थित बलोचक महा दलित टोला में महिला एवं बाल विकास निगम के आह्वान पर यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन द्वारा संचालित उड़ान परियोजना अंतर्गत राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किशोरी समूह के छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषयक रंगोली बनाकर मनाया गया।

इस अवसर पर उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक हामिद रज़ा ने कहा कि आज महान स्वतंत्रता सेनानी वह प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू जन्मदिन पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी 1879 को सरोजिनी नायडू के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। वह एक प्रतिभाशाली राष्ट्रीय नेता, एक स्वतंत्रता सेनानी और एक प्रसिद्ध कवयित्री थीं। उन्हें ‘भारत कोकिला’ और ‘भारत कोकिला’ के नाम से जाना जाता था। उनकी जयंती को भारतीय महिलाओं और जीवन के हर क्षेत्र में राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करने के लिए चुना गया था।

इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक जितेंद्र कुमार सिंह, विकास मित्र कविता कुमारी ,निधि कुमारी, काजल कुमारी, राजनंदिनी कुमारी, वंदना कुमारी, अभिलाषा कुमारी, अनामिका कुमारी, रुचिका कुमारी, शुभम कुमार ,विनय कुमार, गुंजा कुमारी, गुड़िया कुमारी , रिंकू कुमारी, सोनम कुमारी सहित बड़ी संख्या में किशोरी समूह के बच्चे मौजूद थे।