बिहार में सनसनीखेज वारदात: पुरानी रंजिश में घर लौट रहे मजदूर को मारी गोली

157

बिहार के मछरगावा नहर  के पास में एक मजदुर को जमीन के विवाद संबंधी पुरानी रंजिश में गोली मार दी गई। अपराधियों ने इस वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया। घायल की पत्नी ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद मे केस कि पैरवी कर घर वापस लौटने कर्म में बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिसमें वह घायल हो गए।

रिपब्लिक 7 भारत संवदाता, मोतिहारी। Bihar Crime News कोटवा के  के समीप मछरगावा नहर के पास हथियारबंद अपराधीयो ने कररिया निवासी संजय राम को गोली मारकर फरार हो गए। गंभीर रूप से जख्मी कोटवा थाना क्षेत्र के कररिया गांव निवासी संजय राम का मोतिहारी सदर अस्पताल  में  इलाज चल रहा हैं।

जिले का सबसे लोकप्रिय स्कूल

घटना के बाद कोटवा बाजार में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। जख्मी की पत्नी उषा देवी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व अनुपम कुमार, बब्लू कुमार,और राजन कुमार से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है।

जख्मी संजय राम ने बताया कि एक साल पहले मुझे और मेरे परिवार को बार- बार  जान से मारने कि धमकी दी जा रही थी जिसके बारे में मैंने कोटवा थाने के साथ प्रशासन के आला अधिकारियों को भी सूचना देते हुए अपनी और अपने परिवार कि सुरक्षा कि गुहार लगाई थी परंतु मुझे और मेरे परिवार को कोई सुरक्षा प्रदान नही कि गई  और 1 फरवरी 2024 को मोतिहारी से घर लौटने क्रम मे अपराधियों ने मुझे गोली मार दी  पिछले एक वर्ष से भय के कारण पूरा परिवार कोटवा थाना के कररिया गाँव में रह रहे है

कररिया लौटने के दौरान हुई घटना

उषा देवी ने बताया कि गुरुवार को मेरे पति मोतिहारी कचहरी से केस कि पैरवी कर घर लौट रहे थे तभी तुरकौलिया से हि पीछा कर रहे अपराधियों ने  मछरगावा नहर  के पास गोली मार दी

दिनदहाड़े साईकिल को घेरा, फिर मारी गोली

उषा देवी ने बताया कि कररिया वृता टोला निवासी  महेस राम के पुत्र  अनुपम कुमार व ,बब्लू कुमार , राजन कुमार एवं तीन अज्ञात अपराधियों ने  साईकिल रोक लिया। इसी बीच अनुपम कुमार ने मेरे पति को गोली मार दी।