जमीनी विवाद में पिता और भाई की दुश्मन बनी बेटी, अपना हिस्सा लेने के लिए किया हमला

115

कहते हैं कि जमीन को लेकर लोग रिश्तों का कत्ल करने से भी पीछे नहीं हटते। एक ऐसा ही मामला मोतिहारी बड़ा बड़ियारपुर  से सामने आया है, जहां एक बेटी ने जमीन के लालच में अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया।

बेटी और नाती ने  अपने हि पिता और नाना को लाठी और डंडे से पीटा

मोतिहारी शहर के बड़ा बड़ियार पुर के रहने वाले भरत पांडे ने अपनी बेटी पर जमीनी विवाद के चलते उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। भरत  पांडे ने बताया कि वह अपने घर में अकेले थे, तभी उसकी बेटी ने वहां आकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और वह जमीन का हिस्सा देने की मांग करते हुए धक्का मुक्की करने लगी। उसने बताया कि उसकी बेटी ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। यही नहीं आरोपी बेटी ने उसके डंडे से पिट जख्मी कर दिया  पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी ने बीच-बचाव कर उसे बचाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुचाया