मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

166

गांधी मैदान, मोतिहारी में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आईसीडीएस के तत्वाधान में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ,मोतिहारी द्वारा बालिकाओं द्वारा मिनी मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।

इस अवसर पर गुब्बारा गुच्छ छोड़कर उन्होंने बालिकाओं के मनोबल को बढ़ाया

लगभग 5 किलोमीटर बालिकाओं द्वारा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन गांधी मैदान,मोतिहारी से बलुआ गोलंबर होते हुए चांदमारी चौक से वापस पुनः गांधी मैदान, मोतिहारी तक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बलिकाओं को ट्रैकसूट, मेडल, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर इस प्रतियोगित में विभिन्न विद्यालयों के 14 साल से अधिक उम्र के सैकड़ों बच्चियों ने भाग लिया। बच्चियों में इस आयोजन के प्रति काफी उत्साह देखा गया।

इस मिनी मैराथन दौड़ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वावलंबन हेतु सरकार द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ महिलाओं में भ्रूण हत्या, यौन हिंसा, कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ यौन शौषण के प्रति जागरूक करना, बच्चियों के साथ भेदभाव को परिवार में, समाज में मिटाने के लिए लोगो को संवेदनशील बनाना है।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी प्रखंडों में विभिन्न कार्यक्रम बालिकाओं के प्रोत्साहन हेतु आयोजित किए जा रहे हैं ।

बच्चियों के उत्साहवर्धन हेतु मिनी मैराथन आयोजन स्थल के निकट सेल्फी प्वाइंट और हस्ताक्षर अभियान में पदाधिकारियों सहित बच्चियों में भी सेल्फी के प्रति विशेष अभिरुचि देखा गया।

प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार एवं मेडल की व्यवस्था महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा किया गया ।

प्रथम आशा कुमारी, द्वितीय सुनैना कुमारी, तृतीय आशा कुमारी, सहित टॉप 10 बालिकाओं को मेडल , प्रशस्ति पत्र तथा प्रथम तीन बच्चियों को ट्रैक सूट प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आईसीडीएस के तत्वाधान में जिला खेल विभाग, शिक्षा विभाग , आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला खेल पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी ,जिला जन संपर्क पदाधिकारी ,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मोतिहारी सदर सुनीता दयाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी मोतिहारी ग्रामीण रीना सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरसिद्धि रंजीत कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी कोटवा संगीता कुमारी ,बाल विकास परियोजना अधिकारी श्वेता के साथ जिला प्रोग्राम कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।