मोतिहारी (24 january 2024) भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर शताब्दी जयंती समारोह अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मुक्ति मोर्चा के तत्वाधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति उधान में धूमधाम से मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रज किशोर ठाकुर ने किया।
संचालन अरुण पासवान ने किया।उद्घाटन कर्ता आनंद पुष्कर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर अंग्रेजी को समाप्त कर शिक्षा का उत्थान किया।हमारे पिता स्व० केदारनाथ पांडेय जी कर्पूरी जी के लिए भारत रत्न की मांग की थी।मुख्य अतिथि रायसुंदर देव शर्मा जी ने कहा कि कर्पूरी जी वंचितों के लिए जो काम किया ।
आजतक किसी से नहीं हो पाया। वे सभी के नेता थे।संस्थापक/अध्यक्ष ब्रज किशोर ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जैसा भारत के अंदर सता का कोई संत नही हुआ। वे झोपड़ी में जन्म लिए झोपड़ी से शासन किया झोपड़ी छोड़कर मर गए। संयोजक मो ०सगीर अहमद ने कहा जिस प्रकार सूर्य सभी को प्रकाश देता है। उसी प्रकार समाज के सुरज थे।मौके पर विशिष्ठ अतिथि रमाकांत राकेश, भाग नारायण चौधरी, रामधारी यादव, जागाराम शास्त्री, मदन पासवान, अरुण पांडेय, सबनम खातून, भैरव दयाल सिंह, रामायण ठाकुर, विकाश सिंह, कृष्णा ठाकुर, शंभू यादव, हरिफ सहनी, कृष्ण मोहन पांडेय, मनीष कु सिंह (मुखिया), लोरिक महतो, बच्चा पासवान, ध्रुव नारायण ठाकुर, हीरा मुनि पासवान, रंजीत बैठा, रामविनय यादव, संजय सत्यार्थी, मोतिउर्रहमान, राजीव रंजन, आदि सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।










