जरूरतमंदों के बिच बाटा गया कम्बल

157

चंपारण नागरिक मंच द्वारा  किया गया कंबल वितरण :- विनोद दूबे

कड़ाके की ठंडी मे गुरुवार रात रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को दिया गया कम्बल।

मोतिहारी (14 जनवरी 2023)   चंपारण नागरिक मंच के तत्वधान में इस कड़ाके की ठंडी मे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरन का शुभारंभ गुरुवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से शुरू किया गया। लगभग सौ जरूरतमंदों को जो ठंड में काफी असहज महसूस कर रहे थे उन्हें चंपारण नागरिक मंच के अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद कुमार दूबे के नेतृत्व में मंच के सभी सदस्यों के द्वारा कम्बल ओढ़ाया गया। जिससे जरूरतमंदों के बीच काफी खुशी देखी गई।

चंपारण नागरिक मंच के अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद कुमार दूबे ने  कंबल वितरण का कार्यक्रम एक हफ्ते तक शहर के विभिन्न चिन्हित स्थानों पर चलता रहेगा।

श्री दुबे ने आगे बताया कि शनिवार को कंबल वितरण कार्यक्रम सदर अस्पताल में किया जाएगा। ज्ञात हो कि इस समय कड़ाके की ठंडी के साथ साथ पछुआ हवा से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हों गया है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं,चंपारण नागरिक मंच हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ा हैं और रहेगा।

पुनीत कंबल वितरण कार्यक्रम में मंच के मितुल कुमार, संजय कुमार,  अमिता निधि, मंजय मिश्रा, स्वर्णिम प्रभात, रजनी ठाकुर, राकेश रौशन, शशिभूषण पटेल, संजय लोहिया, सुमित जायसवाल इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई