8 जनवरी को जिला नियोजनालय में लगेगा कैरियर मार्गदर्शन कैम्प

167

जिला नियोजनालय, पूर्वी चम्पारण, जिला नियोजनालय के कैंपस में दिनांक – 08.01.2024 को प्रातः 11:00 बजे एक दिवसीय जॉब कैंप सह कैरियर मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है| इस जॉब कैम्प में *बी एस एस माइक्रोफाइनेंस* द्वारा भाग लिया जाएगा और अभ्यर्थियों का चयन *टी सी ओ और सी ओ* पद के लिए किया जाएगा।
विभिन्न पदों के लिए योग्यता दसवीं एवम 12वीं पास, बाइक एवं डी एल आवश्यक है, उम्र 18-30 वर्ष निर्धारित है।
जॉब का कार्यस्थल बिहार के किसी भी जिलों में होगा और मानदेय 16619 प्रति माह निर्धारित किया गया है।
साथ ही साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी *जैसे Increment + Fuel allowance*

इस जॉब कैंप मे कुल – 100 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है।
अभ्यर्थी अपने रिज्यूम बॉयोडाटा, मूल प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो के साथ जिला नियोजनालय के कैंपस में रोजगार कैम्प में प्रातः 11:00 उपस्थित हो सकते हैं।