मोतिहारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार, मोतिहारी में जिला कोषागार विभाग के तत्वाधान में एसी/ डीसी उपयोगिता प्रमाण पत्र से संबंधित विपत्रों का तीव्र समायोजन हेतु जिला /अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया ।
वरीय कोषागार पदाधिकारी, मोतिहारी द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को एसी /डीसी उपयोगिता प्रमाण पत्र से संबंधित विपत्रों का तीव्र समायोजन हेतु पी पी सी के माध्यम से विस्तृत रूप से जानकारी दी गई ।
डीसी बिल हेतु उन्होंने कुछ मुख्य बातें बताई :-
प्रतिहस्ताक्षरित करना /₹5000 से ज्यादा के सभी अभिश्रव संलग्न करना/ अभिश्रव पेड एण्ड कैंसिल करना/ अभिश्रव पास फॉर करना /स्टॉक रजिस्टर में दर्ज कर ली गई है ,संबंधित प्रमाण पत्र अंकित करना एवं स्टॉक रजिस्टर का पेज नंबर अंकित करना /अपेक्षित करों की कटौती करना/ प्रॉपर फॉर्मेट में अभिश्रव / हेड ऑफ अकाउंट का सही से भरना/ अभिश्रव में सीरियल नंबर अंकित करना/ आदि।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता , सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सीडीपीओ सहित संबंधित विभाग के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी उपस्थित थे ।










