Motihati जिलाधिकारी , की अध्यक्षता में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सभागार , में समाहरणालय ,पूर्वी चंपारण स्थित सभी कार्यालय के कार्यालय प्रधान/ सभी अनुमंडल पदाधिकारी /सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता /सभी अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी/ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारी को कार्यालय प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया ।
अपर समाहर्ता, आपदा द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सभी कार्यालय को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पंजी/ संचिका एवं अभिलेख के रख-रखाव से संबंधित विषय पर पीपीटी के माध्यम से विस्तृत रूप से जानकारी दी गई ।
प्रशिक्षण के क्रम में उन्होंने अनुक्रमणिका पंजी/ पत्राचार पंजी /निर्गत पंजी/ कर्म पुस्त/ लंबित पत्रों की सूची /सेवा पुस्तिका/ प्रधान लिपिक नोटबुक/ उपस्थिति एवं अवकाश पंजी/ वाहन लॉग बुक एवं वाहन पंजी /डाक टिकट पंजी /स्थाई भंडार पंजी /लोकसभा, राज्यसभा एवं विधान मंडल पंजी/ अंकेक्षण पंजी/ अग्रिम पंजी /विपत्र पंजी/ संवेदवाहक पंजी /वेतन भरपाई पंजी /रोकड़ बही /आकस्मिकता पंजी/ प्रेषण पंजी/ गार्ड फाइल आदि के बारे में उन्होंने विस्तार पूर्वक बताया ।
प्रशिक्षण के दौरान बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के बारे में सरकारी सेवकों को पूरी शीलनिष्ठा से काम करने/ कर्तव्य के प्रति निष्ठा रखने एवं कोई भी काम नहीं करें, जो सरकारी सेवक के लिए अशोभनीय हो , आदि के बारे में उन्होंने विस्तृत जानकारी दी ।
इस अवसर पर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ,सभी विभाग के पदाधिकारी गण,सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी , सभी अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे ।










