मोतिहारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डॉक्टर राधाकृष्णन सभागार, मोतिहारी में राजस्व संग्रहण (आंतरिक संसाधन ) की संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई

।वित्तीय वर्ष 2023- 24 में प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व संग्रहण की विभागवार अद्यतन उपलब्धियां एवं नीलम पत्र वादो से संबंधित मामलों के समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संग्रहण कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें ।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व, नगर आयुक्त, राज्य कर संयुक्त आयुक्त वाणिज्य कर मोतिहारी एवं रक्सौल, जिला अवर निबंधक ,जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी, भूमि विकास बैंक पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कार्य पालक अभियंता तिरहुत नहर प्रमंडल, कार्य पालक पदाधिकारी नगर परिषद /नगर पंचायत , जिला नीलाम पत्र शाखा पदाधिकारी, कार्य पालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति, प्रमंडल मोतिहारी , रक्सौल एवं चकिया आदि उपस्थित थे ।










