अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

140

मोतिहारी,जिलाधिकारी स्वास्थ्य समिति, पूर्वी चंपारण की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की जिला/ अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

समीक्षा के क्रम में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कोविड के नए वेरिएंट की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा की तैयारी सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सुनिश्चित की जाए । स्वास्थ्य विभाग एलर्ट मूड़ रहे।

एंटीजन कीट/वैक्सीनेशन/ ऑक्सीजन/ एम्बुलेंस/ आवश्यक दवा आदि की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए ।

एम्बुलेंस कॉल हेतु टॉल फ्री नंबर 104 पर फोन किया जा सकता है ।

सभी अस्पतालों में शौचालय क्रियाशील रखने/ पीने की पानी/ विद्युत/ बैठने की सुविधा आदि हर हाल में सुनिश्चित करने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलेभर के सभी हॉस्पिटलों में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों का न्यूनतम मजदूरी आउटसोर्सिंग के माध्यम से अथवा उनके खाते में सीधे ट्रांसफर करना सुनिश्चित करें । सफाई कर्मियों का श्रम कार्ड अवश्य बनवाएं ।

सभी अस्पतालों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस क्रियाशील रखने एवं उपस्थिति दर्ज कराने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

जिले भर में 2.73 लाख आयुष्मान कार्ड निर्माण हुआ है ,खेद व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रखंड /पंचायत स्तर पर माइक्रो प्लान बनाकर कैंप लगाकर व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक आमजन का आयुष्मान कार्ड निर्माण करना सुनिश्चित करें ।

उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले एम ओ आई सी को सम्मानित किया जाए, साथ ही खराब प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ।

वरीय पदाधिकारियों द्वारा हॉस्पिटल निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों की उन्होंने सराहना की ।

स्वास्थ विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य यथा परिवार नियोजन, ओपीडी, नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव,नाईट ब्लड सर्वे एवं एमडीए आदि की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 23 प्रखंडो में नाइट ब्लड सर्वें आयोजित करने की तैयारी हो रही है इसके लिए मुखिया, सरपंच,पंचायत के जनप्रतिनिधियों, प्रखंडो के पदाधिकारीयों से सम्पर्क स्थापित किया जा रहा है।साथ ही आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने नाईट ब्लड सर्वे के दौरान हर प्रखंड से 600 रक्त के सैंपल लिए जायेंगे। हर प्रखंड में 1 रैंडम और 1 सेंटिनल साईट का चयन किया गया है। दोनों साईट से 300-300 सैंपल इकठ्ठा किये जायेंगे। रक्त के सैंपल की जांच के उपरांत माइक्रो फ़ाइलेरिया दर का पता चलेगा। माइक्रो फ़ाइलेरिया दर 1 अथवा इससे अधिक आने पर जिले में एमडीए कार्यक्रम संचालित किया जायेगा।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,सिविल सर्जन ,डीएस , श्रम अधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी , डीपीएम ,डीआईओ हेल्थ मैनेजर, सभी एमओआईसी , बीसीएम, बीएचएम सहित सहयोगी संस्थानों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।