MOTIHARI राजेंद्र सभागार में डीपीओ आईसीडीएस की अध्यक्षता में VHSND (आरोग्य दिवस) एक दिवसीय उन्मुखीकरण का सफल आयोजन आईसीडीएस , स्वास्थ विभाग एवं यूनिसेफ के तत्वाधान में आयोजित की गई ।
बैठक में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि 20 तारीख को आयोजित होने वाली सामाजिक आंकेक्षण सभी केंद्रों पर कराना सुनिश्चित करेंगे ।
PMMVY और MKUY 18 से 22 दिसम्बर तक सभी केंद्रो पर कैंप लगाकर आवेदन फॉर्म लेना तथा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे ,साथ ही प्रतिदिन 3 बजे तक ज़िला प्रोग्राम कार्यालय को इस संबध में रिपोर्ट करना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यशाला के क्रम में बताया गया कि सभी महिला सुपरवाइजर अपने अग्रिम भ्रमण की कार्य योजना आरोग्य दिवस के सूक्ष्म योजना प्रपत्र को ध्यान में रखते हुए बनाना सुनिश्चि करेंगे ताकि आरोग्य दिवस की निगरानी के साथ साथ केंद्र का भी भ्रमण किया जा सके
यूनिसेफ एसएमसी द्वारा vhsnd को बेहतर बनाने के लिए सरकार के मार्गदर्शन को पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रदर्शित किया गया ।
vhsnd में आईसीडीएस की भागेदारी सुदृढ़ की जाएगी ।
प्रत्येक बुधवार तथा शुक्रवार को सीडीपीओ ,एलएस, एनएनएम प्रखण्ड समन्वयक दो दो सत्रों का अनुश्रवण करेंगे एवम app पर अपलोड करेंगे तथा प्रखंड स्तरीय बैठक में feedback शेयर करेंगे ।
इस उन्मुखीकरण कार्यशाला में ज़िला प्रोग्राम पदाधिकरी ,पूर्वी चम्पारण एवम यूनिसेफ के SMC धर्मेंद्र कुमार, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड समन्वयक तथा सभी महिला सुपरवाइजर उपस्थित थे।










