मोतिहारी। शहर को स्वच्छ बनाने का दावा करने वाले नगर निगम की पोल कचरे के ढेर खोल रहे हैं। नगर निगम के वार्ड संख्या 18 कि तमाम जगहों से कचरे का उठान ही नहीं हुआ। मेन रोड सत्याग्रह चौक जाने वाले मार्ग पर पांच जगहों पर कचरा पड़ा रहा। इस दौरान लोगों में नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर आक्रोश नजर आया। मोहल्लेवासी कई बार कचरा उठाने की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में लोगों को गंभीर बीमारियों का डर सता रहा है।
रविवार को कूड़े का ढेर लगा रहा। आलम यह रहा कि आवारा जानवर पूरे दिन कूड़े पर घूम- घूमकर फैलाते रहे। हवा के साथ भी कूड़ा उड़कर सड़क पर फैलता रहा।

यहां कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम की ओर से कोई वाहन नहीं पहुंचा। लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सड़क पर स्थि कूड़ा लोगों की परेशानी बढ़ाता रहा। यहां से लोग नाक पर रुमाल रखकर गुजरते नजर आए। लोगों ने बताया कि कई बार कूड़ा हवा के साथ उड़कर घर और दुकानों में घुस जाता
लोग क्या कहते हैं आईये जानते है
कूड़ा उठाने के लिए कोई भी नहीं आता है। इस पूरी सड़क पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। – रंजीत कुमार गिरी
———————++++++————–शहर को साफ रखने के लिए निगम बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन स्कूल के पास कूड़ा पड़ा रहता है। उठान न होने से दिक्कत है। – अशोक पटेल
——————-+++———————-
कूड़ा आए दिन परेशानी का सबब बनता है। पूरे दिन कचरे के ढेर लगे रहते हैं। इसको लेकर कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं। – राजु प्रसाद
———————————+++—+————————-
सफाई व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। कूड़ा उड़कर सड़क पर फैलता है। कई बार तो दुकानों में घुस जाता है। – लडडू प्रसाद










