मोतिहारी 8Dec 2023 छतौनी थाना क्षेत्रान्तर्गत बड़ा बरियापुर, मोतिहारी में नाका/टीओपी का उद्घाटन चंपारण रेंज के डीआईजी, जयंत कांत, जिलाधिकारी, श्री सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक, कांतेश मिश्र एवं एएसपी राज द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया ।
इस नाका द्वारा नगर निगम मोतिहारी क्षेत्र के 43,44 एवं 45 तीन वार्डों के लोगों को शरारती तत्वों से सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
नाका प्रभारी नंबर –9608312947 छतौनी थाना नंबर –9431822902 आपातकालीन नंबर –112 पुलिस कंट्रोल रूम नंबर –9470248818 से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं ।
इस अवसर पर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी थाना अध्यक्ष मौजूद थे ।










