यात्री गाडियों के परिचालन में भी हुआ फेरबदल
बापूधाम मोतीहारी स्टेशन पर प्रस्तावित नन ईंटरलाक्ड कार्य 5 दिसंबर के बजाय अब 8 दिसम्बर से आरम्भ होने जा रहा है। इसलिए यात्री गाडियों के परिचालन में भी पूर्व का जो बदलाव प्रकाशित हुआ था उसमें संशोधन कर दिया गया है।उपरोक्त जानकारी मोतिहारी के स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार ने दी है, उन्होंने बताया की अब 9 दिसम्बर को 05258 नरकटियागंज मुजफ्फरपुर पैसे़जर सेमरा तक ही आएगी और 05259 पैसन्जर मुजफ्फरपुर के बजाय सेमरा से खुलेगी। 05507 रक्सौल मेहसी सवारी गाड़ी सेमरा तक ही 9 दिसम्बर को आएगी और 05508 मेहसी के बजाय सेमरा से ही रक्सौल जाएगी। 15655 पाटलिपुत्र से बापूधाम मोतीहारी ईंटर सिटी 10 से 15 दिसम्बर तक चकिया तक ही आएगी 
और 15656 बापूधाम मोतीहारी के बजाय चकिया से ही 11 से 16 दिसम्बर तक चलेगी। 14010 जो आनंद विहार से मोतीहारी आती है वह 10 तथा 12 दिसम्बर को सगौली तक ही आएगी और 14009 सगौली से ही खुलेगा। दिनांक 10 से 16 दिसम्बर तक 05258,05259, 05507, 05508, 05257,05261, 05260, 05262, 05287, 05288 सवारी गाड़ी 15215 केवल 14 एवं 15216 13,14 दिसम्बर को रद्द रहेगा। कुछ मेल एक्स्प्रेस गाडियों का रुट परिवर्तन किया गया है। इनमें 12212 गरीब रथ, 12537 मुजफ्फरपुर प्रयागराज मडुवाडीह एक्स्प्रेस, 12538 प्रयागराज मुजफ्फरपुर एक्स्प्रेस 13 दिसम्बर कोभाया सीतामढ़ी , 12557 एवं 12558 सप्त क्रांति एक्स्प्रेस 13 से 15 दिसम्बर तक भाया सीतामढ़ी चलेगी।










