सरकारी स्कूल में छुट्टी में हुए कटौती के खिलाफ प्रदर्शन  

352

मोतिहारी (1 दिसंबर 2023)बिहार के सरकारी स्कूलों में साल 2024 की छुट्टी का कैलेंडर जारी होने के बाद से इसका विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. मुंशी सिंह महाविद्यालय में एबीवीपी ने इसके खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की और पुतला दहन किया गया।

महाविद्यालय में इस दौरान नगर मंत्री हिमांशु सिंह ने आरोप लगाया कि एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए ईद ,बकरीद ,मुहर्रम की छुट्टी को बढ़ा दिया गया. साथ ही साथ शिक्षक की ड्यूटी को बढ़ा के 9 बजे सुबह से 5 बजे शाम कर दिया गया. वहीं नवनियुक्त शिक्षक और पूर्व के वैसे शिक्षक जो अपने घर से 35-40 KM या उससे अधिक दूर हैं, वैसे शिक्षक शिक्षिका को 5 बजे शाम को घर जाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा. सरकारी स्कूल में छुट्टी कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है।
इस मौके पर महाविद्यालय ईकाई अध्यक्ष शशि कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने सबसे पहले हिंदू को जाति में बांट दिया. अब एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए हिंदू को उसकाने का काम कर रही है. ऐसे कार्य से आपसी सौहार्द खराब होगा.”सरकार वोट बैंक के लिए लगातार ऐसा कर रही है. विरोध होने पर पुनः माफी मांग कर विभाग द्वारा जारी लेटर को रद्द कर देती है. सरकार जल्द से जल्द ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करे.
मौके पर उपस्थित महाविद्यालय मंत्री कुणाल सिंह आयुष भारद्वाज जी ने कहा कि सरकार जमीन पर कार्य करना छोड़ के जनता को मूल भूत सुविधाओं से वंचित करना चाहती है. आज स्कूल कॉलेज में सैकड़ों समस्या है लेकिन सरकार की नजर छुट्टी को कम करने पर है. शिक्षक को परेशान करने पर है.”जांच के नाम पर लगातार शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. शिक्षक के माध्यम से ही स्वच्छ समाज का सृजन होता है. शिक्षकों को लगातार परेशान किया जा रहा है, जो की गलत है.

मौके पर उपस्थित रिशु प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा पूर्व में भी महिलाओं के खिलाफ विधानसभा में अभद्र टिप्पणी की गयी थी. आज पुनः महिला के तीज व्रत,जितिया ,रक्षा बंधन सहित अन्य पूर्व पर छुट्टी को रद्द कर महिला विरोधी होने का प्रमाण दिया गया है. मौके पर उपस्थित सदस्य राजन कुमार और उज्जवल गुप्ता ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.
मौके पर बजरंग दल के रितिक कुमार पांडेय, हिमांशु भारद्वाज, आयुष गुप्ता, उत्कर्ष दुबे, आशीर्वाद झा, आदर्श सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।