जन्मदिन के अवशर पर शराबी को शराब पीकर उधम काटने से मना करना व्यक्ति को  पड़ा भारी  

325

उतरप्रदेश  के  जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बड़ा मोहल्ले में राजेश अपने बच्चें का जन्मदिन मना रहा था इस दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला एक शराबी व्यक्ति शराब पीकर उधम काटने लगा और बदतमीजी पर उतारू हो गया।

जब उधम काटने से जब राजेश ने मना किया तो शराबी आग बबूला हो गया और व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया।

परन्तु  डॉक्टरों ने उसके गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया  घटना लिखे जाने तक  शराबी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर  हैं गढ़मुक्तेश्वर  थाने कि पुलिस उसका खोज कर रही हैं