पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 18 अक्टूबर को बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचने मुख्य मंत्री नितिश कुमार, उप मुख्य मंत्री तेजस्वी यादव और राज्य पाल ने स्वागत किया । बिहार दौरे के क्रम में वे बिहार का चौथा कृषि रोड मैप लॉन्च करेंगीं। इसके अलावा उनके मोतिहारी और गया जाने का भी कार्यक्रम है। राष्ट्रपति अपने दौरे के पहले दिन यानी आज पटना पहुंचने के बाद बापू सभागार में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप का विधिवत शुभारंभ करेंगी। बापू सभागार में 2000 किसान सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित रहेंगी
मोतिहारी भी आएंगी राष्ट्रपति
19 अक्टूबर को राष्ट्रपति मोतिहारी आएंगी महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसी दिन शाम को पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगी। इस दौरान उनकी मल्टी लेयर में सुरक्षा व्यवस्था होगी। राष्ट्रपति के मोतिहारी आने को लेकर प्रशासन पहले से अलर्ट है। वहां पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है। राष्ट्रपति यहाँ से लौटने के बाद पटना और फिर गया जाएंगी। 20 अक्तूबर को वे पटना से गया जाएंगी जहां दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इस दिन उनके महाबोधि मंदिर भी जाने की संभावना है। इसके बाद गया से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के बिहार आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।