मोतिहारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में माननीय राष्ट्रपति ,भारत के आगमन के अवसर पर पूर्व तैयारी की संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विदित हो कि दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को प्रेक्षागृह ,राजा बाजार ,मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी द्वारा आयोजित प्रथम ” दीक्क्षांत समारोह ” में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होने हेतु माननीय राष्ट्रपति ,भारत का कार्यक्रम निर्धारित है ।
इस अवसर पर विधि व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने,यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने,साफ सफाई ,बैरिकेडिंग, हेलीपैड, वाहन पार्किंग, आदि की व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी गण, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतीहारी के पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे ।










