मोतिहारी में आपनमाटी आपन पार्टी के कार्यालय का शुभारम्भ के अवसर पर महात्मा गांधीजी एवम पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्रीजी का जन्मोत्सव मनाया गया।लाल बहादुर शास्त्री एवम महात्मा गांधी के प्रतिमाओं पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने फूल माला चढ़ाकर गाँधीजी एवम शास्त्रीजी के विचारधारा पर चलने का शपथ लिया है।दोनों महापुरुषों के जन्मोत्सव मनाने के साथ साथ आपनमाटी आपन पार्टी के संस्थापक प्रमुख का जन्मदिन मनाया गया।
जन्मोत्सव मनाने के साथ ही गाँधीजी एवम शास्त्रीजी के विचारों को फैलाने व पार्टी के विस्तार के साथ आपनमाटी को सवारने के लिए चम्पारण के एक एक घर मे जाकर चम्पारण वासियो को जगाया जाने का शपथ लिया गया है।
भारत के दोनों महापुरुषों का जन्मोत्सव मनाते हुए विचार गोष्टी में पार्टी प्रमुख जितेन्द्र तिवारी,पार्टी संयोजक असरफ अली साहब,पार्टी कोषाध्यक्ष सोहैल अख्तर,पार्टी के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य महफूज अरमान खान उर्फ सीएम साहब,युवा नेता अरबाज खान,संस्थापक सदस्य अश्वनी कुमार झा उर्फ मुन्ना झा,हिमेन्द्र तिवारी उर्फ झुना बाबू,एहसानुल हक़,पूर्व शिक्षक अशोक झा,अरशद खान,प्रकाश कुमार,शमसाद हुसैन,राजा खान,ताज अंसारी,रिंकू उर्फ सरवर,अरमान खान,फारुख आज़म,म0इरसाद,म0 अबताब,डॉ0 तबरेज खान,आपन छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास कुमार सिंहः,छात्र नेता वजैर हुसैन,नीरज सिंह,आपन युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह,युवा नेता बलदेव मिश्र,शिवा मिश्रा,अरुण ओझा,रोहित कुमार एवम पार्टी के मार्गदर्शक गार्जियन पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर किशोरी भारती, चाचा हाजी मनसूर अली खान एवम महिला पत्रकार कुमारी आशा उपस्थित होकर जन्मोत्सव एवम विचार गोष्टी को सफल बनाए।विचार गोष्टी की अध्यक्षता प्राचार्य श्री किशोरी भारती एवम संचालन पार्टी प्रमुख जितेन्द्र तिवारी ने किया।










