मोतिहारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, द्वारा पुलिस लाइन परिसर ,मोतिहारी में हेलमेट वितरण समारोह का उद्घाटन किया गया ।
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण insurance for all by 2047 के तहत स्टेट इंश्योरेंस प्लान, आउटरीच गतिविधियां, जागरूकता कैंप का बिहार राज्य में नामित कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इन्श्योरेन्स के तरफ से
पैंथर मोबाइल पुलिस को 100 हेलमेट वितरण किया गया ।
जिलेभर के सभी थानों में पदस्थापित पैंथर मोबाइल पुलिस के सुरक्षा हेतु हेलमेट वितरण किया जाएगा ।
इस अवसर पर आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जिला प्रबंधक सचिन सिंह उपस्थित थे।










