यमुना सिकरिया द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई

289

मोतिहारी शहर के उद्योगपति सह समाजसेवी यमुना सिकरिया द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती अपने कॉलेज परिसर में मनाई गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्र सेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है।

जब भी मानवता की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद दर्शन का सिद्धांत संपूर्ण मानव जाति को सदैव ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेगा। उनका मानना था कि भोजन से लेकर विचारों तक की आत्मनिर्भरता ही राष्ट्र को विश्व में स्थान दिला सकती है। आज यही संकल्प आत्मनिर्भर भारत की मूल अवधारणा है।