लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए मास्टर प्रशिक्षकों का हुआ चयन

199

मोतिहारी  लोकसभा आम निर्वाचन 2024 कि तैयारी जोर – शोर से होने लगी हैं समरणालय परिसर में अवस्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक , के द्वारा संयुक्त रूप से आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त 125 जिला मास्टर प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ द्वीप प्रचलित कर किया गया ।

उक्त प्रशिक्षण में संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया यथा इवीएम /वीवीपैट/ स्वीप/ मतदान /मतगणना/ नाम निर्देशन/ आदि कार्यो को बताया गया ।

संपूर्ण विहित प्रपत्र स्टैचूरी,नन स्टैचूरी प्रपत्र के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई । प्रशिक्षण के पश्चात सभी प्रशिक्षकों का द्वितीय पाली में मूल्यांकन भी किया गया तथा पुनः सभी प्रश्नों का उत्तर भी बताया गया ।

प्रशिक्षक के रूप में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पूर्वी चंपारण, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, अरेराज/ पकड़ीदयाल/ मोतिहारी सदर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर ,डीआईओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, संबंधित अवर निर्वाचन पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे

        रिपब्लिक 7 भारत / रजनीश रवि