प्रयास से पहल संस्था के बच्चो को शरीरक विकास के लिए खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

310

मोतिहारी चम्पारण युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल के प्रयास से पहल संस्था के बच्चो को शरीरक विकास के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जिसमे बच्चो ने बड़े उत्साह पूर्ण तरीके से भाग लिया और जीत भी हासिल की जिसमे चम्पारण युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सक्षम श्रीवास्तव के साथ चम्पारण युवा संघ के प्रदेश सचिव आकाश जायसवाल परदेश कार्यकारणी अध्यक्ष शशि रंजन पासवान परदेश मिडिया प्रभारी सचिन कुशवाहा, विशाल जायसवाल , प्रयास एक पहल के सभी साथी गण और प्रयास एक पहल के द्वारा लाभानित बच्चे जो मुफ्त शिक्षा हासिल करते है और साथ में अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे । सभी को प्रयास एक पहल के द्वारा समानित किया गया और उचित पुरस्कार भी दिया गया ।

खेल प्रतियोगिता में रस्सा कसी  खेल का आयोजन किया गया जिसमे दो टीम बनाई गई टीम A के कैप्टन रहे आशीष कुशवाहा और टीम B के कैप्टन रहे सोनू कुशवाहा वही तीन राउंड के बाद फाइनल रिजल्ट को घोषित किया गया जिसमे टीम A विजेता  बनीऔर टीम B बनी उपविजेता वही विजेता टीम को प्रयास एक पहल के संस्थापक विजय जायसवाल और उनकी टीम के द्वारा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया तो वही उपविजेता टीम को गांव के बुजुर्ग सदस्यों द्वारा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया  बच्चो का हौसला बढ़ाने के लिए चम्पारण युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सक्षम श्रीवास्तव के द्वारा विजेता टीम को 1001 रुपया का चेक पुरस्कृत किया गया और उपविजेता टीम को चम्पारण युवा संघ की शान शत्रुधन प्रसाद के द्वारा 501 रुपया का चेक पुरस्कृत किया गया ।

साथ में प्रयास एक पहल के सभी साथियों और शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कृत कर और सभी बच्चों के साथ साथ ग्रामीणों को खीर का सेवन करवाया गया ।