मोतिहारी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमिटी के सभी सदस्य बनकटवा प्रखण्ड क्षेत्र के बगहा गांव निवासी जगदीश प्रसाद कुशवाहा के 40 वर्षीय पुत्र एसएसबी जवान धर्मेन्द्र कुमार की हत्या गोली मार कर दी गई थी। मृतक जवान के पैतृक गांव पहुंच कर जवान के परिजनों से मुलाकात किया।
ई० गप्पू राय ने कहा कि एस एस बी जवान के असमय मृत्यु से परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूटा हैं। मनचलों के द्वारा किया गया यह हत्या निंदनीय एवं बहुत ही दुःखद हैं। देश कि जवान कि हत्या देशद्रोह हैं,इस घटना को अंजाम देने वाला कोई भी अपराधी हो उसे कठोर से कठोर सजा मिलना चाहिए।
वहीं जिलाध्यक्ष ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला प्रसासन के अधिकारियों टेलिफ़ोनिक बात कर घटना से अवगत कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कि बात कि।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला कांग्रेस कमिटी कि पुरी टीम कानुनी कार्रवाई के लिए पुरी सहयोग करेगी।भारत सरकार एवं बिहार सरकार से मृतक के परिवार को नौकरी , बच्चों के पढ़ाई लिखाई कि व्यवस्था,मुआवजा एवं कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जायेगा ताकि मृतक परिवार को न्याय मिल सकें और आगे कोई दुसरा अपराधी यैसी घटना का अंजाम ना दें।
मृतक एस एस बी जवान के आत्मा कि शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रो० विजयशंकर पाण्डेय, मुमताज अहमद, अखिलेश्वर प्रसाद यादव उर्फ भाई जी, टुन्नी सिंह,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ ० ज्याउल हक, कांग्रेस नेत्री जिला परिषद् सदस्य किरण कुशवाहा, माला ठाकुर, बिन्टी शर्मा, कांग्रेस नेता मुनमुन जयसवाल, विजयकांत त्रिपाठी, ऋषि सिंह, मो० तम्माना आबिद हुसैन, एकबाल जफीर, जिला परिषद् सदस्य शाबीर हुसैन, मिन्टु खां, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोज यादव,रूमा खां, उमाशंकर यादव, राजकुमार कुशवाहा सहित दर्जनों नेता उपस्थित रहें।










