विभिन्न घटनाओं मे अपराधी हुए गिरफ्तार

150

मोतिहारी पिपरा थानान्तर्गत चिन्तामनपुर मंगलवारी बाजार के पास स्थानीय दुकानदार से मोटरसाईकिल सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर रूपये लूटने का प्रयास कर रहे राजन कुमार, थाना- पिपरा, जिला- पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी. कुन्दन कुमार, थाना- पिपरा, जिला- पूर्वी चम्पारण, मोतिहारीमोतिहारी को देशी कट्टा-01कारतूस-01 और बिना नम्बर प्लेट कि मोटरसाईकिल – 01 को पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के निर्देशानुसार पिपरा थाना गश्ती दल द्वारा तत्परता, सूझबूझ एवं साहस का परिचय दिखाते  हुए  गिरफ्तार किया गया है।इस संदर्भ में पिपरा थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।-

——————————++——————————–

केसरिया थानान्तर्गत महम्मदपुर चौक एस0एच0-74 से ट्रक पर लदे लोहे के इंगल (छड़) एवं पत्ती को अपराधियों द्वारा ट्रक सहित लूट लेने की घटना को अंजाम दिया गया। इस संदर्भ में केसरिया थाना में कांड दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चम्पारण,
मोतिहारी द्वारा दिये गये निर्देशानुसार दर्ज कांड के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सहायक
पुलिस अधीक्षक, सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चकिया के नेतृत्व में केसरिया थाना द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना की मदद से कांड का उद्भेदन करते हुए छापेमारी कर लूटा गया ट्रक एवं लोहे के कुल सामान के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में अग्रतर कार्रवाई करते हुए घटना में सम्मिलित शेष अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही।

———————————–++++++———————-