मोतिहारी जिला परिषदीय महात्मा गांधी सभा भवन में ममता राय, मा0 अध्यक्ष, जिला परिषद की अध्यक्षता में सामान्य बैठक सम्पन्न हुई।
मा0 अध्यक्ष ने बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियो एवं अनुपालन प्रतिवेदन नही उपलब्ध कराने वाले पदाधिकारियो से कारण पृच्छ करने का निदेश देते हुए कहा कि संबंधित पदाधिकारियो एवं विभागो के विरूद्ध कार्रवाई हेतु उनके मूल विभाग को सूचित की जाय।
जिला परिषद् के दुकानो के आवंटियो के यहा किराया बाकी है उन्हे शीध्र जमा कराने तथा जिनका एकरारनामा नही हुआ है उन्हे शीध्र कार्यालय में सम्पर्क कर एकरारनामा कराने हेतु सक्त हिदायत दिया गया और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अगर बकायादार बकाया नही चुकाते है तथा एकरारनामा नही करते है तो उनके आवंटन को रद्द की जाय।
आगे मा0 अध्यक्ष ने चिन्ता प्रकट करते हुए कहां कि जिले के विद्यालयो में पुस्तको का वितरण पोषाक एवं साईकिल की राशि का वितरण एवं कस्तुरबा विद्यालयो का प्रबंधन ठीक नही रहने के कारण बच्चो पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ रहा है शीध्र ही कमिटी द्वारा जांच करायी जायेगी।
सदर अस्पताल प्रशासन पर चिन्ता प्रकट करते हुए कहां कि सदर अस्पताल का ऑक्सिजन पलांट बन्द है तथा वांछित मरीजो को एम्बुलेंस उपलब्ध कराने में सदर अस्पताल सक्षम नही हो पाता है अगर किसी कारण से एम्बुलेंस उपलब्ध भी हो जाता है तो ड्राईवर द्वारा डीजल मरीजो से मांग की जाती है जिसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का निदेश दिया।
श्रीमति राय ने किसानो के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए कहां कि बारिस नही होने से किसान त्रस्त हुए है और नहरो में पानी भी अंतिम छोड़ तक नही पहुंचने से किसान प्रभावित रहे है इसके लिए उन्होने जिलधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तथा नहर विभाग के अभियंताओ से भी बात कर नहरो में पानी आरंभ से अंत तक कैसे मिले प्रयास किया।
श्रीमति राय ने यह भी कहा कि पंचायत सरकार भवनो को संचालित कराना तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना तथा ICDS की योजनाओ को नियमानुसार लागु कराना एक चुनौती है और इसे चुनौती के रूप में लिया गया है तथा निकट भविष्य में इसे हर हाल में पुरा कराने का प्रयास किया जायेगा।
शिक्षा विभाग द्वारा लगातार भ्रामक उत्तर देने तथा बिजली विभाग द्वारा लगातार बैठक में अनुपस्थित रहने एवं अनुपालन प्रतिवेदन नही उपलब्ध कराने के ऐवज में सदन द्वारा उनके विरूद्ध निन्दा प्रस्ताव परित करते हुए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद् को उनके मूल विभाग को संसूचित करने का निदेश दिया गया।
आज के बैठक में चनद्रयान-3 की सफलता पर सदन द्वारा देश के महान वैज्ञानिको के उपलब्धी की सराहना करते हुए इस बात का स्वागत किया गया कि अब प्रतिवर्ष 23 अगस्त को “नेशनल स्पेस डे“ के तौर पर मनाया जायेगा।
मा0 अध्यक्ष द्वारा जिला परिषद् के नव निर्वाचित सदस्य माला गिरी हरसिद्धि– 18 एवं तेजनारायण प्रसाद पहाड़पुर- 07 को सामान्य बैठक में पहली बार उपस्थित होने पर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
जिला परिसद कि बैठक में मा0 उपाध्यक्ष गीता देवी, मा0 विद्यायक, मधुवन ई0 राणा रंधीर सिंह, मा0 अध्यक्ष, शिक्षा समिति, जिला परिषद पप्पू रंजन मिश्र, अध्यक्ष, लोक कार्य समिति, जिला परिषद्, दिलीप कुमार, अध्यक्ष, सामाजिक न्याय समिति, सीता रानी, माननीय जिला परिषद सदस्य, मो0 नवी हसन, सुनिता देवी, पूजा सिंह, अकबरी खातुन, नजमा खातून, अहमद हुसैन, उमरावती देवी, रूबी देवी, मनोज पासवान, मनोज मुखिया, पंकज द्विवेदी, सुनैना देवी, आभा कुमारी, सुमन वर्मा, तौसिर्फुर रहमान, सुरेश प्रसाद यादव, जितेन्द्र प्रसाद, मुनि देवी, कृष्णा दास, नितु गुप्ता, रिंकी कुमारी, निर्मला देवी, सदरे आलम, अनिता देवी, निर्जला देवी, मनोज कुमार सहनी, अभय गुप्ता, अनिता देवी, संतोष कुमार सिंह, आकाश कु0 गुप्ता, शहनाज बेगम, सोनालाल साह, श्रवण यादव, लालबाबू प्रसाद, शब्बीर आलम, नूर नेशा, शाहजहाँ खातुन, दिलीप सर्राफ, आभा देवी, मो0 नशीम अख्तर, राकेश पासवान, किरण कुश्वाहा, परमानन्द पटेल, शिव कुमार चौधरी, मा0 प्रमुख मोतिहारी सुशिला देवी, मा0 प्रमुख तुरकौलिया विभा यादव, मा0 प्रमुख पिपराकोठी राजेश कुमार, मा0 प्रमुख पकड़ीदयाल पिंकि देवी, मा0 प्रमुख मधुबन महेश पासवान, माननीय प्रमुख पहाड़पुर अमित कुमार, मा0 प्रमुख कल्याणपुर संगिता कुमारी, मा0 प्रमुख केसरिया आलिया प्रविण समीर सौरभ, उप विकास आयुक्त-सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ0 सादिक अख्तर, जिला अभियंता, जिला परिषद एवं निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सिविल सर्जन, के साथ विभीन्न विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।








