साइक्लोथोन 3.0 कार्यक्रम का आयोजन मोतिहारी के गांधी मैदान मे किया गया

340

मोतिहारी रविवार को सुबह 6:30 बजे से मारवाड़ी युवा मंच मोतिहारी शाखा द्वारा साइक्लोथोन 3.0 कार्यक्रम का आयोजन मोतिहारी के गांधी मैदान मे किया गया। अक्त कार्यक्रम मे लगभग 300 से अधिक लड़के एवं लड़कियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मोतिहारी अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रेष्ठ अनुपम IAS  उपमेयर डॉक्टर लालबाबू प्रसाद,बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष कृष्णा राजगढ़िया,मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष युवा विपुल जालान एवं उपाध्यक्ष युवा यमुना सिकरिया द्वारा झंडा दिखाकर प्रारंभ किया गया जिसमें पहले लड़कियों द्वारा साइकिल रेस हुआ तत्पश्चात लड़कों का साइकिल रेस किया गया जिसमें लड़की में प्रथम पुरस्कार अप्पी कुमारी द्वितीय पुरस्कार सृष्टि कुमारी एवं तृतीय पुरस्कार अंजली कुमारी को दिया गया ।

लड़कों में प्रथम पुरस्कार मनोरंजन पटेल द्वितीय पुरस्कार अफरोज  एवं तृतीय पुरस्कार S.P लाल कुमार यादव  ने प्राप्त किया । इस कार्यक्रम में मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी युवा मंच सृष्टि शाखा, बलुआ व्यवसायी संघ, रोटरी क्लब,बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन रानी हॉस्पिटल,चंदना सर्जिकल, सदर अस्पताल ,मोतिहारी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी मोतिहारी का अद्भुत सहयोग प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम के कार्यक्रम संयोजक अमित अग्रवाल,सहसंयोजक शुभम अग्रवाल एवं साकेत नोपानी थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी मंच के पूर्व अध्यक्ष राहुल अग्रवाल सचिव अभिषेक केडिया,कुणाल अग्रवाल,अभिषेक अग्रवाल,प्रतीक केडिया,नितेश बाजोरिया,सचिन जैन,प्रिंस जैन,बालकिशन जालान,केशव बुबना,लोकेश शर्मा,विकाश अग्रवाल, शैल जैन,रोहित अग्रवाल,आदि सक्रिय रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन रवि केजरीवाल एवं कृष्णा राजगढ़िया के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं शाखाध्यक्ष  वीरेन्द्र जालान, शाखा के पूर्व अध्यक्ष  सुधीर अग्रवाल,  प्रमोद लोहिया,  संजय लोहिया,  शिव अग्रवाल, उपस्थित रहे।

इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के प्रायोजक युवा यमुना सिकरिया, शिक्षाविद् ,समाजसेवी एवं उद्योगपति थे।