बिहार में आपराधी हुए बेलगाम

446

Republic 7 भारत: बिहार के दो जिले में गुरुवार को सुबह होते ही दो मर्डर कि घटना सामने आई  अरवल जिले के करपी में एक शख्स ने अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। दूसरी वारदात मोतिहारी जिले की है। यहां मधुबन में कोचिंग पढ़ाई करने जा रहे 10 वीं के छात्र की  गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह-सुबह इन दो वारदातों से राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा हैं, फिर अपराधीयों का मनोबल बढ़ने लगा हैं l

घटना के बारे में बिस्तार पूर्वक जानकारी

जानकारी के मुताबिक अरवल जिले के करपी प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चाय गांव में गुरुवार अहले सुबह छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के चार भाई हैं। मृतक कृष्ण मुरारी सिंह मंझीलें भाई थे। जबकि सबसे छोटे भाई जय प्रकाश सिंह ने गुरुवार की सुबह उसे  गोली मार दी जब कृष्ण मुरारी भैंस का दूध दुहने जा रहे थे उसी समय छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दि l घायल कृष्ण मुरारी सिंह को अरवल सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण जमीन संबंधी विवाद मुख्य रूप  बताया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

मोतिहारी में कोचिंग जा रहे छात्र को गोलियों से भूना

पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन में कोचिंग जा रहे छात्र की गुरुवार सुबह हत्या कर दी गई। वारदात मधुबन कृष्णानगर पुल के पास की है। मृतक की पहचान फेनहरा थाना इलाके के मनपुरवा गांव निवासी बसंत सिंह के एकलौते बेटे लक्ष्य सिंह के रूप में कि गई है। उसकी उम्र 16 साल थी और वह मधुबन सेंट्रल स्कूल में 10वीं में पढ़ाई कर रहा था