स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हुआ आरजेडी के जिला प्रधान कार्यालय का उद्घाटन

448

मोतिहारी आरजेडी जिलाध्यक्ष सह कल्याणपुर  विधायक की अध्यक्षता में शनिवार को  जिला राजद का नया प्रधान कार्यालय अपने आवास पर ही खोल उद्घाटन   डॉक्टर शमीम अहमद विधायक मनोज कुमार यादव सह जिलाध्यक्ष राजद विधायक शशी कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया  उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्ब  नए प्रधान कार्यालय में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम भी समारोपूर्वक मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी दल व संगठन के लिए एक कार्यालय का होना अति महत्वपूर्ण होता है। जब वे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  से मिले थे, तब से इसपर काम किया जा रहा था परन्तु 12 अगस्त को मुख्य रूप से राजद  समिति की बैठक एवं जिला कमेटी का विस्तार किया गया और राज्य सरकार द्वारा मनोनीत राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पूर्व विधायक राजेंद्र राम एवं मदरसा बोर्ड के मनोनीत सदस्य रियाजुल अंसारी का सम्मान समारोह कार्यक्रम भी किया गया  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला राजद अध्यक्ष विधायक मनोज कुमार यादव ने किया मंच संचालन प्रधान महासचिव सुरेश साहनी ने किया इस अवसर पर विधायक सह जिला अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा कि 6 महीने के अंदर मोतिहारी में स्थाई रूप से जिला राजद का विशाल  कार्यालय का निर्माण किया जाएगा इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का खास ध्यान मोतिहारी में है l

इसलिए अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष पूर्व विधायक राजेंद्र राम एवं मदरसा बोर्ड के सदस्य रियाजुल अंसारी को बनाया गया है जिला कमेटी का विस्तार हुआ है जो कि भाजपा को चंपारण से उखाड़ फेंकने का काम करेगी 2024 में देश में इंडिया की सरकार बनेगी इस अवसर पर मंत्री डॉक्टर समीम अहमद ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी बार-बार कह रहे हैं देश खतरे में है l

भाजपा की सरकार मनमानी कानून बना रही है देश को टुकड़े-टुकड़े में बांट रही है इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र राम सह अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि मेरे सम्मान में जो नागरिक अभिनंदन जिला राजद द्वारा रखा गया मैं प्रफुल्लित हूं आयोग का जो नियम है उस नियम के तहत बिहार के अंदर जो वंचित समाज के लोग हैं जिन लोगों के लिए उस कानून में निहित है उन्हें न्याय मिलेगा जो अत्याचारी वे कानून के कटघरे में खड़े होंगे l

इस अवसर पर विधायक सह जिला अध्यक्ष मनोज कुमार यादव मंत्री डॉ शमीम अहमद, विधायक शशि कुमार सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र राम ,पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश साहनी, पूर्व प्रत्याशी संतोष कुशवाहा, पूर्व प्रत्याशी नागेंद्र राम, पूर्व प्रत्याशी अच्छे लाल यादव, पूर्व प्रत्याशी मदन प्रसाद, पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव, पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव, मेयर पति देवा गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष बच्चा यादव, अरुण यादव, प्रधान महासचिव सुरेश साहनी ,सत्या शरण यादव, अरुण कुशवाहा ,संजय निराला, इनामुल हक, अमरिंदर यादव, असरार आलम, राजदेव यादव ,मुन्नी लाल यादव, डॉक्टर शबनम आसिफ लालबाबू खान, जावेद अहमद, मीडिया प्रभारी शाहिद अख्तर ,शिवलाल साहनी, पवन यादव, पप्पू साहनी, सूखी लाल साहनी ,कुमार शिवम ,प्रदीप यादव, मुन्ना पंडित, सुगौली सभापति पति अली हसन, मुमताज अहमद, मुन्ना पंडित ,अवनीश यादव ,जेपी यादव, राजू सिंह, संतोष यादव, रमाकांत शर्मा ,अवधेश यादव ,अख्तर हुसैन ,मनोज यादव औरजफर रसीदी  उपस्थित थे