लुट कांड में नव लोग हुए गिरफ्तार

298

मोतिहारी पुलिस चिरैया थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया पंप लूट कांड का खुलासा किया हैं। लूट में शामिल नौ अपराधी सहित लूट में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया गया। गिरफ्तार अपराधियों ने इसके अलाव अन्य लूट कांड का भी खुलासा किया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी चिरैया थाना क्षेत्र के धुनिया टोला से किया गया l

मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही चिरैया थाना क्षेत्र के धूनिया टोला स्थिति अमित कुमार के घर कुछ अपराधी जमा हुए है। सूचना मिलने के बाद सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई।

नव लोगों की हुई गिरफ्तारी

अमित के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की गई तो अमित के अलावा आठ अन्य लोगो को हिरासत में लिया गया। और उसके घर की तलाशी भी ली गई तो उसके घर से दो पिस्टल, सात गोली, एक किलो मादक पदार्थ, बरामद हुआ। जब उससे पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि एक जुलाई को थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया में पंप पर जो लूट हुआ था।

उस घटना को हम लोगो ने अंजाम दिया था। इसके आलावा कई और लूट कांड में अपनी संलीपता स्वीकार किया हैं। इस दौरान पंप लूट कांड का उद्भेदन किया गया। दूसरी लूट घटना को होने से बचा लिया। छापेमारी टीम में सिकरहना एसडीपीओ के साथ ढाका सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार, चिरैया थानाध्यक्ष सुनील कुमार आदि शामिल थे।