मोतिहारी नगर निगम वार्ड नंबर 8 मे निशुल्क चिकित्सा कैंप आयोजित

280

मोतिहारी माँ शारदे सेवा सदन कि ओर से चल रहे फिट इंडिया पखवाड़े के शिबीर का उद्घाघाटन मोतिहारी नगर निगम कि महा पौर प्रिती गुप्ता के साथ वार्ड नंबर 8 के पार्सद संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवलीत कर किया गया जिसमे डॉ अभिषेक कुमार ,डॉ राजीव रंजन चौरसिया, डॉ धर्मेंद् कुमार और डॉ उमाकांत प्रसाद
के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

मोतिहारी नगर निगम वार्ड नंबर 8 में स्थित बरकुरवा कमिटी चॉक पर सुबह 11 बजे आयोजित इस शिविर में चिकित्सकों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान  शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशरए शुगर एवं ईसीजी की सुविधा भी मुहैया करवाई गई।

कैम्प के दौरान चिकित्सकों की टीम की ओर से डॉ. अभीशेक ने स्वस्थ जीवन जीने की कला एवं विभिन्न रोगों से लडऩे के टिप्स भी दिए। वार्ड पर्सद संतोष कुमार ने बताया कि यह शिविर का आयोजन प्रत्येेक रवीवार को आयोजित किया जायेगा कार्यकर्म में मुख्य रूप से राम बाबू यादव, राम इकबाल राय , रामनिवास कुमार, अनिल पसवान और राजू जय सवाल मौजूद रहे