भाजपा कार्यकर्ता के उपर हुई लाठीचार्ज के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

187

हरसिद्धि—नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव के सरकार के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज एवं भाजपा महामंत्री जहानाबाद विजय सिंह की निर्मम हत्या के खिलाफ हरसिद्धि बजार स्थल पर भाजपा के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान के द्वारा बताया गया है कि प्रदेश के शिक्षक भर्ती ,नौकरी का वादा ,भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को विधानसभा मार्च कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर बिहार सरकार के इशारे पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया, जिससे सैकड़ों कार्यकर्ताओं चोटिल हुए तथा एक जहानाबाद के भाजपा महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई

उसी के खिलाफ आज हरसिद्धि बजार पर विजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है तथा बिहार सरकार को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है।

कार्यक्रम में विधायक कृष्णनंदन पासवान, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता,रवि विश्वकर्मा ने कि तथा अन्य सहित वरिष्ठ नेताओं भी सम्मिलित हैं।