जिलाधिकारी ने किया ढाका अनुमंदलिय अस्पताल का औचक निरीक्षण

95

मोतिहारी जिलाधिकारी, की अध्यक्षता में अनुमंडलीय अस्पताल ,ढाका के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं से संबंधित सिकरहना अनुमंडल के सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई

प्रतिरक्षण, परिवार नियोजन, टेलीमेडिसीन, गैर संचारी रोग, प्रसव एव उससे संबंधित जाँच एवं सभी स्वास्थ्य प्रोग्राम से संबंधित रिपोर्टिंग पर सभी स्वास्थ्य Indicator से विस्तृत समीक्षा की गई, साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी उपाधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक / प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, FRU लेखापाल / प्रखंड लेखा प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, परिवार कल्याण परामर्शी को परिवार नियोजन पखवाड़ा में सभी लक्ष्यों को पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया।

उक्त बैठक में सहायक समाहर्ता,सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी एवं डेवलेपमेंट पार्टनर के प्रतिनिधि शामिल थे।