मोतिहारी जिला शतरंज संघ ने तिन दिवासिये शतरंज प्रतियोगिता एम एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में स्व० योगेन्द्र साहू मेमोरियल ओपन डिस्ट्रिक्ट चैस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता मे 200 से ज्यदा बच्चे शामिल हुए प्रतियोगिता तिन समूह अंडर 13 अंडर 19 और ओपेन ग्रुप में कराई जा रही हैं। 
प्रतियोगिता का आरम्भ समाज कल्याण विभाग के जिला प्रबंधक नविन कुमार नविन, डॉ सी.बी सिंह एवम स्व० योगेन्द्र साहू की पुत्रवधु श्रीमती सुमन कुमारी के द्वारा स्व० योगेन्द्र साहू के प्रतिमा के ऊपर माल्यार्पण कर के किया गया | उक्त मौके पर डॉ सी. बी. सिंह ने कहा कि लगन और धैर्य से खेलने वाले खिलाड़ियों को सफलता जरूर मिलती है |
शतरंज से खिलाड़ियों का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है | खेल की शुरुआत समाज कल्याण विभाग के जिला प्रबंधक नवीन कुमार नवीन एवम खिलाड़ी अर्पिता कुमारी उर्फ़ मिल्की के द्वारा बर्ड्स ओपनिंग खेल कर की गई |
चीफ ऑर्बिटर हिमांशु हर्ष ने बताया कि ये टूर्नामेंट 8 चक्रों में खेला जाएगा। चौथे चक्र उपरांत श्री राम चरण, दीपक कश्यप, एफ. एच. सिद्दीकी, डा. बिनोद कुमार कापड़, एवम मुकेश कुमार आदि खिलाड़ी शीर्ष पर चल रहे हैं।
मंच का संचालन एम एस कॉलेज के प्रो० मनोरंजन प्रसाद सिंह ने किया | मौके पर आयोजन सचिव धनज्जय कुमार, आल बिहार चैस एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी शशिनन्द कुमार एवम एम एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सतनाम सिंह, सुमन सौरभ एवम नितेश गौरव आदि उपस्तिथ थे |










