आरजेडी जिला महिला अध्यक्षा ने हरसिद्धि प्रखंड महिला अध्यक्षा को किया नियुक्त

479

हरसिद्धि आरजेडी महिला जिला अध्यक्ष डॉ.शबनम आशिफ ने पत्र जारी कर हरसिद्धि प्रखण्ड महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शमीमा खातून को नियुक्त किया है।

शमीमा खातून हरसिद्धि प्रखण्ड अंतर्गत पन्नापुर पंचायत क्षेत्र संख्या 14 से वार्ड सदस्य है। पत्र लेते हुए समीना खातून ने कहा की जिला अध्यक्षा से मिली जिम्मेवारी को वफादारी के साथ निभाऊंगी, और भरोसा कायम रखूंगी।

समीना खातून के महिला प्रकोष्ठ से प्रखंड अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नागेंद्र राम उर्फ कुमार नगेंद्र बिहारी, मंटू सिंह, मोहनलाल साहनी, चुमन सिंह, विनय साहनी, जयप्रकाश कुमार, आशिक राज, मिथिलेश कुमार, उपेंद्र राम, अरुण सिंह, सुरेंद्र कुमार यादव, संतोष कुमार, सुजीत कुमार यादव, हसंराज, कमांडर सिंह, अब्दुल कलाम अंसारी, इत्यादि लोगों ने शुभकामनाएं दी।