मारवाड़ी युवा मंच बेतिया शाखा एवं विश्वनाथ प्रसाद झुनझुनवाला के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया

143

बेतिया- बेतिया पश्चिम चम्पारण के लाल बाजार मारवाड़ी युवा मंच के बेतिया शाखा एवं विशवनाथ प्रसाद झुनझुनवाला के पिता स्वर्गीय ईश्वर प्रसाद झुनझुनवाला एवं माता स्वर्गीय जानकी देवी के पुण्य स्मृति में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पे स्वतंत्र मीडिया परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आफताब रौशन को बिहार के दूसरे बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया।

शंकर नेत्रालय मद्रास के अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा लोगो का आंख को देखा जा रहा हैं। समाजसेवी विशवनाथ झुनझुनवाला ने बताया कि बहुत ही अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच किया जा रहा हैं जिसमे अभी तक 750 लोगो को देखा जा चुका हैं। यह जांच दिनांक 8 एवं 9 जुलाई 2023 समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सुंदरमल धर्मशाला लाल बाजार में किया जा रहा हैं। इस निशुल्क जांच शिविर में कोई भी व्यक्ति अपना आंख का जांच करा सकता हैं।

जांच कर रहे डॉक्टर लोगों में डॉ अमर क्याल, डॉ वंदना क्याल और उनकी पूरी पारा मेडिकल टीम और साथ ही इस पुण्य के कार्य में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अर्पित केशान, निवर्तमान अध्यक्ष शत्रुघ्न अग्रवाल,अमित सलामपुरिया,रवि उदयपुरिया, कुशल झुनझुनवाला, कार्यक्रम संयोजक उमंग केजरीवाल,आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।