मार-पीट से संबंधित वायरल वीडियों पर मोतिहारी पुलिस की कार्रवाई

301

मोतिहारी सोशल मिडिया पर एक वीडियों वायरल होने की सूचना प्राप्त होते ही जिले कि पुलिस टीम एलर्ट हो गई और जिला पुलिस  अधिकक्षक के सफल नेतृत्व  में सफलता पूर्वक उसका उदभेदन हो रहा है सोशल मिडीया पर साफ देखा जा सकता हैं जिसमें एक युवक के साथ कुछ व्यक्ति अमानवीय व्यवहार करते दिखायी दे रहे थे।

वायरल वीडियों केसत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये।

सत्यापन के क्रम में ज्ञात हुआ की वायरल वीडियो का संबंध चकिया अनुमंडल अन्तर्गत कल्याणपुर एवं पीपरा थानाक्षेत्र से है। वायरल वीडियों के सत्यापन के उपरांत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चकिया के नेतृत्व मेंकल्याणपुर एवं पीपरा थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई कर छापेमारी करते हुए पीड़ित व्यक्ति को बरामद किया गयाएवं तीन युवकों को पीपरा एवं कल्याणपुर थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में कल्याणपुर थाना में कांड दर्ज कर घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तारी1. शिवम कुमार, थाना- पीपरा, जिला- पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी। 2. दिपक कुमार, थाना- बेतिया, जिला- पश्चिमी चम्पारण। 3. शौरभ कुमार, थाना- बंजरिया, जिला- पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी।

> छापामारी दल :-.1. श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चकिया। 2. पु०अ०नि० रोहित, थानाध्यक्ष, कल्याणपुर थाना । 3. पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष, कल्याणपुर थाना । 4. पु०अ०नि० मोहन राय, कल्याणपुर थाना ।5. पु०अ०नि० सीता केवट, अपर थानाध्यक्ष, पीपरा थाना । 6. स०अ०नि० विवेकानन्द सिंह, कल्याणपुर थाना ।7. जिला आसूचना ईकाई की टीम एवं कल्याणपुर / पीपरा थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे

रिपब्लिक 7 भारत/राजनिश रवि