विवाहिता की हत्या कर सव को घर में छोड़कर भागे ससुराल वाले फरार

634

अरेराज अनुमण्डल क्षेत्र के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटयरिया पंचायत के मटयरिया गांव वार्ड नंबर 3 में मंगलवार की देर रात एक विवाहिता की हत्या कर ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए बुधवार की सुबह घटना की सूचना पाकर थानाअध्यक्ष महेंद्र कुमार ने si अनुज कुमार व सशस्त्र बल ने शव को बरामद

कर जॉच के उपरांत उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया थानाअध्यक्ष ने बताया कि मृतिका अफसाना खातून 30 वर्ष मटयरिया गांव वार्ड नंबर 3 निवासी मंजूर मियां के पुत्र वधू तथा रूस्तम मियां पत्नी के परिवार में मायके वाले की ओर से अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं है आवेदन प्राप्त होते हैं प्राथमिक दज कर ली जाएगी उन्होंने बताया कि वह हत्या है या आत्महत्या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा वही मृतिका के पिता ग्राम डबरिया मंगलपुर बजार थाना नौतन जिला पश्चिम चंपारण निवासी मोहम्मद मियां ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्री की शादी के 8 साल पहले की थी उसे एक 5 साल का एक लड़का तथा 6 साल की लड़की है शादी के बाद उसे ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान किया करते थे

उन्होंने बताया कि90 हजार के फर्नीचर भी दिया कुछ दिनों पहले ससुराल वाले ने इनकी बेटी और दामाद को अलग कर दिया और हिस्सा भी नहीं दिए थे