हाजीपुर – सुगौली नई रेल लाइन परियोजना के तहत मौजा -मधुबनी चादर नंबर -8 में अर्जित भूमि के हितबद्ध रैयतों को शीघ्र भुगतान किए जाने के निमित्त ग्राम घुसियार में शिविर का आयोजन किया गया ।
मुआवजा भुगतान हेतु हितबद्ध रैयतों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले कागजातों के संबंध में जिला भू -अर्जन पदाधिकारी द्वारा विस्तार से बतलाया गया ।
एलपीसी निर्माण में होने वाले कठिनाइयों को यथासंभव दूर करने हेतु उपस्थित अंचलाधिकारी संग्रामपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
इस शिविर में जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी संग्रामपुर ,अधियाची विभाग के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में रैयत उपस्थित हुए ।










