डीजनी लैंड मेला के कारण मुख्य मार्ग पर लगता है घंटो ज़ाम

209

मोतिहारी शहर के नगर भवन के प्रांगण मे कुछ सप्ताह से चल रहे डीजनी लैंड मेला के कारण संध्या 6 बजे से देर रात्री तक मेला मे शामिल होने वाले दर्शकों के अन्यत्र जगह वाहनों की पार्किंग और बिना सुरक्षा गार्ड के कारण शहर के मुख्य मार्ग पर महा ज़ाम की समस्या बनी रहती है।

रोड पर अन्यत्र जगहों पर वाहन खड़े करने से ज़ाम हो जाता है और राहगीरों को

आने जाने की जगह नहीं मिलता है लोगों को घंटो ज़ाम मे फसे रहना और इस भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना परता है, कभी कभी इस जाम मे फसे और गर्मी के कारण लोग बेहोश हो कर गिर परते है।

मेला की वजह से लगे महाज़ाम नगर भवन मार्ग से मोतिझील पुल,गांधी चौक तक देखने को मिलता है,कितने बार इस महा ज़ाम मे मरीजों को अस्पताल ले जाते एम्बुलेंस भी फंस जाते है काफ़ी मसक्क्त के वबजूद भी नहीं निकल पाते है।

इस जाम से मरोजो को बहुत ज्यादा तकलीफो का सामना करना परता है, मेला प्रबंधक से बात करने पर वो कुछ भी बोलने से इंकार करते है।

मेला प्रशासन को इन तमाम बातो से कोई मतलब नहीं होता उन्हें सिर्फ अपना रोजगार दिखता है।

प्रशासन की कोई ब्यवस्था ना होने कारण मेले मे कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

स्थनीय लोगो ने बतालाया मेला शंध्या से देर रात्री तक मेला मे बज रहे लाउड स्पीकर के कारण बच्चो को शाम मे पढ़ाई करने मे भी परेशानी हो रही है। पास मे ही शहर के जानेमाने चिकित्सक का अस्पताल मे भर्ती मरीजों को भी परेशानी हो रही है ।

मेला किसी खुले और पार्किंग वाले स्थल पर ही होनी चाहिए। कम जगह होने के कारण वहां के स्थानीय निवासियों को बेहद तकलीफो का सामना करना परता है, उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाया की इस डीजनी लैंड मेला को यथा शीघ्र किसी अन्य स्थान पर स्थानंतरण किया जाए।