सेवादल द्वारा प्रमंडलीय स्तर का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

154

मोतिहारी डाकबंगला आवास पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ई० शशिभूषण राय ऊर्फ गप्पू राय के अध्यक्षता में बिरसा मुंडा और ललितेश्वर प्रसाद शाही कि श्रधांजलि सभा समपन्न हुआ।

ई० गप्पू राय ने बिरसा मुंडा के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये कहा कि भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी समाज के श्रध्देय जननायक, भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें हम श्रधांजलि अर्पित करते हैं,उनका साहस और त्याग पूरे देश को अन्याय के विरुद्ध डट कर लडने की प्रेरणा देता रहेगा।

वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यसमिति सदस्य, कांग्रेस अनुसासन समिति के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री ललितेश्वर प्रसाद शाही के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुयें ई० गप्पू राय ने कहा कि मेरे अभिभावक सामान कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता, स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी योद्धा, दर्जनों शिक्षा संस्थानों के जन्मदाता, बिहार के नवनिर्माण में डां श्री कृष्ण सिंह जी के सहयोगी 1948में ड्रिस्ट्रिक्ट बोर्ड के निर्वाचित उपाध्यक्ष, प्रथम विधानसभा में कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित विधायक, बिहार सरकार में क्रमशः सभी विभागों में मंत्री रहे।

शुक्रवार से अखिल भारतीय कांग्रेस का ध्वज फहराकर अखिल भारतिय कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रमंडलीय स्तर का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया हैं। जिसमें तिरहुत प्रमंडल के सैकडों सेवादल को बिहार प्रदेश सेवादल प्रभारी अफरोज खान ने कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षित किया और कहा कि सेवादल पार्टी का रिढ होता हैं कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सेवादल कि को मजबूत करना होगा। आगे कहा कि नेता बनने से पहले कार्यकर्ता बनना पडेगा और कहा कि ये शिविर 11/06/23 तक मोतिहारी के L.N.D कॉलेज में चलेगा ।

वही सेवादल प्रदेश अध्यक्ष डॉ० संजय यादव ने कहा कि सेवादल अनुसार का प्रतीक हैं जो पार्टी को अनुशासित रखने में सहयोग करता हैं।

इस मौके पर गया जिला सेवादल अध्यक्ष मो० अहमद खाँ, अफरोज खा,रूचि सिंह,रामपाल बघेल,पवन चौधरी,मो० अहमद रजा, विपिन झा, विजय शंकर पाण्डेय, मुमताज अहमद, संजीव सिंह ऊर्फ टुन्नी सिंह,ऋषि सिंह,ओसैदुर रहमान ऊर्फ रूमा खा,राकेश कुमार,श्रीकांत मिश्र,चंद्रेश्वर सिंह,अहमद अली, अजित श्रीवास्तव, पवन सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुयें।