ब्रावो फाउंडेशन के टीम ने मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त किया

747

अरेराज अनुमण्डल क्षेत्र  अंतर्गत के हरसिद्धि_प्रखंड के लौकरिया निवासी महरूम_अली_हुसैन के परिवार से मिल ब्रावो फाउण्डेशन के टीम द्वारा मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की और फाउण्डेशन के द्वारा आर्थिक मदद भी किया गया

फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि जो लोग नही रहे उनलोगों के लिए हमें भी काफी दुख है और पीड़ित परिवार के लोगो को ढाढस बढ़ाया , फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा हम सभी भगवान से यह प्रार्थना करेगे कि इस दुःख कि घड़ी में  उन्हें असीमित दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें l

और सरकार से भी पूरी उम्मीद है कि जो लोग हादसे के शिकार हुवे है और जो जख्मी है उनको उचित मुआवजा दिया जाए।वही समाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अली जौहर सिद्दिकी ने कहा कि जो लोग मारे गए है उनलोगों की भरपाई तो हो नही सकती लेकिन आगे ऐसा ना हो इस पर ठोश कदम उठाने की सख्त जरूरत है और उन्होंने बताया कि उड़ीसा के बालासोर में हुए रेल हादसे में करीब 500 लोग काल का ग्रास बन गए

इस हादसे में लगभग हजारों लोग घायल भी हुए हैं। रेल हादसे में बिहार के सैकड़ों लोग हादसे में शामिल है। यह हादसा मानवीय भूल के कारण हुआ है। जिसके कारण पूरे देश में शोक की लहर है। और समस्त देशवासी दुखी है 3 गाड़ियों की आपस में भिड़ंत है इतना दर्दनाक मंजर रहा होगा

  हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देना तथा उनके परिजनों की मदद करना हम सब का कर्तव्य है। सभी लोगो ने शोक प्रकट करते हुए दुर्घटना में जान गवाने वाले लोगों के आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि और घायल की जल्द स्वस्थ होने की कामना किया गया