मनरेगा द्वारा प्रति पंचायत 2500 वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित

129

मोतिहारी उपविकास आयुक्त , की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन सभागार, मोतिहारी में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के तहत क्रियान्वित योजनाओं की जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जल जीवन हरियाली के तहत Community Soakpit पूर्ण करना सुनिश्चित करें ।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत WPU वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट 161 लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 80 पूर्ण हुए हैं । शेष को 15 दिन में पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

संबंधित पदाधिकारी को आवास योजना को पूर्ण करने एवं जिन्होंने राशि लेकर अभी तक आवास पूर्ण नहीं किया है, चिन्हित कर नोटिस करते हुए नीलाम पत्र वाद चलाने का निर्देश दिया गया ।

मनरेगा द्वारा अमृत सरोवर का लक्ष्य 75 में से 65 पूर्ण किए गए हैं, शेष 15 जून तक शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया ।

सतत जीविकोपार्जन अंतर्गत बकरी पालन शेड निर्माण लक्ष्य 1184 के विरुद्ध 600 पूर्ण किए गए हैं । शेष 30 जून तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया ।

जल जीवन हरियाली योजना के तहत आहर पाईन का लक्ष्य 212 के विरुद्ध 96 पूर्ण , सोख्ता निर्माण का लक्ष्य 821 के विरुद्ध 51 पूर्ण , रेन वाटर हार्वेस्टिंग 17 लक्ष्य के विरुद्ध 17 प्रगति पर , पोखर निर्माण का लक्ष्य 389 के विरुद्ध 119 पूर्ण, शेष 30 जून तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया ।

मनरेगा द्वारा प्रति पंचायत 2500 वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित है । पौधा की आपूर्ति जीविका दीदी एवं वन विभाग के द्वारा किया जाएगा ।

15 जून तक प्रजातिवार पौधों की आवश्यकता एवं स्थल चयन का प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया ।

मनरेगा द्वारा आगनबाड़ी निर्माण का लक्ष्य 51 के विरुद्ध 35 पूर्ण, शेष को पूर्ण करने हेतु कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

रोजगार में सहभागिता हेतु कुल मानव दिवस अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 25% एवं महिलाओं के लिए 60% कम से कम भागीदारी सुनिश्चित की जानी है ।

वर्तमान में अनुसूचित जाति/ जनजाति का 17 .14% एवं महिलाओं की  54 . 64% की भागीदारी है ।

इस अवसर पर डीपीओ मनरेगा, जिला समन्वयक एलएसबीए, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक एलएसबीए उपस्थित थे ।