वार्ड सदस्यों ने पाँच सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय सभा का आयोजन

134

मोतिहारी। नगर भवन में जिले के वार्ड सदस्यो के द्वार लोकतंत्र रक्षा अभियान समिति के द्वारा एक दिवसीय सेमिनार सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विकास कुमार तिवारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उदय जयसवाल संस्थापक वार्ड सदस्य महासंघ पूर्वी चंपारण और अध्यक्ष अरुण सिंह के साथ सभी प्रखंड अध्यक्षयों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा वार्ड सदस्यों के अधिकार के साथ सरकार कि उदासीनता बर्दास्त नहीं कि जाएगी l बिहार सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ वार्ड सदस्य सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे। सम्मेलन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ पंचायती राज मंत्री को अपनी 5 सूत्री मांग को भेज जाएगा और उनसे इस बात का अनुरोध किया जाएगा कि जनता ने पंचायती राज व्यवस्था में उन्हें पंचायत के विकास के लिए चुना है तो पंचायत के विकास कार्य में उनको भी भागेदारी बनाये

वार्ड सदस्यों कि पाँच सूत्री मांग निम्न प्रकार है l

1. मुख्यमंत्री गली नली पक्की करण योजना की राशि वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के बैंक खाते में भेजा जाए।

2. मनरेगा योजना के अंतर्गत वार्ड क्षेत्र में 2,00, 000 तक के योजना के प्रशासनिक स्वीकृति देने का अधिकार वार्ड सदस्य को दिया जाए जिससे मजदूरों को काम देते हुए वार्ड स्तर के छोटे-छोटे योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा सके।

3. सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वार्ड स्तर पर पहुंचाने हेतु वार्ड सभा को स्वतंत्र किया जाए जैसे विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय प्रोत्साहन राशि, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, फसल बीमा योजना, मनरेगा जॉब कार्ड सहित अन्य कार्यों का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने हेतु वार्ड सभा एवं वार्ड सदस्य से सत्यापित कराया जाए।

4. ग्राम पंचायत पंचायत समिति जिला परिषद सहित अन्य किसी भी एजेंसी द्वारा वार्ड स्तर विकास योजना का कार्य किया जाता है तो लगाए जाने वाले शिलापट्ट पर वार्ड सदस्य का नाम अंकित किया जाए।

5. बिहार सरकार द्वारा पूर्व में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति को दिए गए अधिकार को वापस किया जाए। पेयजल अनुरक्षक अनुरक्षण के साथ-साथ मासिक भाता समान जनक का भुगतान असमय किया जाए।

उक्त मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष चिरैया उमा शंकर राय, छौड़ादानव अरुण, कुमार, पहाड़पुर धीरज गिरी, बनकटवा अनहोनी साह, अरेराज मिथिलेश कुमार, ढाका अमजद अंसारी, पताही शंभू सिंह, कोटवा राजेश कुमार, घोड़ासहन उदय कुशवाहा, बंजरिया नंदकिशोर प्रसाद, तुरकौलिया विनय पासवान, चकिया तौसीफ आलम, संग्रामपुर प्रिंस मिश्रा, हरसिद्धि जावेद आलम, पकरीदयाल नीलम सिंह, पिपरा कोठी मुन्ना कुमार, तेतरिया सुभाष कुमार, मधुबन अजय सहनी, मोतिहारी सदर मोहम्मद यूसुफ, फेनहारा कौशल किशोर सिंह, सुगौली मीठू कुमार झा, चिरैया मणि भूषण प्रसाद, तुरकौलिया मोहम्मद शरीफ आलम, मधुबनी शांति देवी ,मोतीलाल प्रसाद ,और भी वार्ड सदस्य के कार्यकर्ता मौजूद रहे