रामनगर – गौनाहा क्षेत्र के पिपरिया के निकट दोन नहर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। 15 वर्षीय शेख सूफियान प्रथम श्रेणी से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण हुए। परिजनों समेत सैकड़ों लोगों ने हत्या कर शव को पानी में फेकने की आशंका जता रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारा सच सामने आ जाएगा वही स्वतंत्र मीडिया परिषद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष आफताब रौशन ने कहा कि पुलिस प्रशासन मामले के तहकीकात में लगे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हत्या में शामिल जो भी होगे वह बचेंगे नहीं। जबकि हालत हत्या के तरफ इशारा कर रहा है। पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

घटना की सूचना पर पहुंचे स्वतंत्र मीडिया परिषद प्रदेश अध्यक्ष आफताब रौशन प्रदेश संयोजक प्रकाश सिंह, प्रदेश महासचिव दिग्विजय नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्णकांत तिवारी, विजय शुक्ला, जलाउद्दीन अंसारी ने शोक व्यक्त करते हुए कहे कि शीघ्र सारा सच सामने आ जाएगा। प्रशासन के वरीय अधिकारियों से बातचीत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में कहीं कोताही नहीं बरतेगी। वही जदयू के वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने भी परिजनों से मिलकर अश्वाशन दिया कि मैं इस दुख के घड़ी में आपके साथ हु और प्रशासन अपने कार्यवाही में जुट गई हैं। बहुत ही जल्द अपराधी पकड़े जाएंगे।










